Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

Maharashtra: नांदेड के रावणगाव में बाढ़ से भारी तबाही, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

महाराष्ट्र में नांदेड के रावणगाव में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। लोगों के मुताबिक गांव में ये बाढ़ ऊपरी बैराजों से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से आई है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ और गांव के लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने पर मजबूर होना पड़ा।

स्थानीय विधायक प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने हालात को गंभीर बताया। इलाके में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन मोटी मिट्टी और मलबा अब भी हर तरफ दिख रहा है। ऐसे में लोग न तो इलाके में रह पा रहे हैं और न ही खेती कर पा रहे हैं। कई प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय गृहों में भेज दिया गया है। जिला प्रशासन उन्हें राहत सामग्री मुहैया करा रहा है।