Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मणिपुर के इंफाल में बाढ़ की चेतावनी जारी

इंफाल जिले की प्रमुख नदियों में पानी का लेवल बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को पहले ही अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है।

मणिपुर में सोमवार से लगातार जारी बारिश के कारण कई इलाकों के बाढ़ की चपेट में आने और कुछ नदियों का पानी का लेवल बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में तीन जुलाई से दो दिन के छुट्टी की घोषणा की है। 

पूर्वी इंफाल जिले के डिप्टी कमिश्नर डायना खुमानथेम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण मणिपुर में नदियां उफान पर हैं, इससे बाढ़ शुरू हो गई है।

पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण मणिपुर में नदियां उफान पर हैं, जिससे इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी, सेनापति, थौबल और बिष्णुपुर जिलों में कई जगहें जलमग्न हो गई हैं।