Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की वजह से हालात खराब हो गए हैं। राज्य के करीब आठ जिलों में एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। नागांव जिले के कामपुर इलाके में करीब 15 गांवों में बाढ़ से हाल बेहाल हैं. नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और लोगों का आरोप है कि अधिकारी नदी के ऊपरी हिस्से में बांध की मरम्मत करने में नाकाम रहे हैं इससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। 

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बारपेटा, दर्रांग, धेमाजी, गोलपारा, करीमगंज, नागांव और नलबाड़ी जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 1,05,700 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

इनमें करीमगंज सबसे ज्यादा  प्रभावित इलाकों में से है, जहां करीब 95,300 से लोग पीड़ित हैं, इसके बाद नागांव में करीब 5,000 लोग और धेमाजी में 3,600 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से करीब 34 लोगों की मौत हो चुकी है।