Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

नेपाल में तेज बारिश की वजह से बिहार के अररिया में बाढ़ का अलर्ट

नेपाल में शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है और इससे बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. कोसी, गंडक, सरयू समेत अधिकतर नदियों में जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने बिहार के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने 13 जिलों में अचानक ही बाढ़ आने यानी का खतरा बताया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट घोषित किया गया है और बारिश के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.