Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू, यात्रियों को लेकर पहुंचा जहाज

आखिरकार पिथौरागढ़ जिले से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 42 सीटर विमान दिल्ली से 21 यात्रियों को लेकर नैनीसैनी पहुंचा। यहां पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का फूल मालाओं और छोलिया नृत्य से स्वागत किया।

पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना जिले के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जिले से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना विकास के नए द्वार खोलेगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुवली विमान सेवा का शुभारंभ कर कहा कि भाजपा सीमांत के विकास के लिए गंभीर है। यही कारण है कि सरकार ने सीमांत की जनता से किया वादा निभाते हुए दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की है।