Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

नासिक में भवाली बांध में डूबने से पांच युवकों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी तालुका में भवाली बांध में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से चार नाबालिग थे।  

शहर के नासिक रोड उप-नगर के गोसावी इलाके के पांच युवक शाम करीब चार बजे भवाली बांध पर पिकनिक मनाने गए थे। उनमें से दो पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने की वजह से डूबने लगे। बाकी तीन ने छलांग लगाई और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने की वजह से वे डूब गए।"

घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लोगों की मदद से बाद में पांच पीड़ितों के शव बाहर निकाले गए और इगतपुरी ग्रामीण अस्पताल भेजे गए।