Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

मेकेदातु में कावेरी नदी में डूबने से पांच छात्रों की मौत

कर्नाटक में रामनगर जिले के मेकेदातु में कावेरी नदी में इंजीनियरिंग कॉलेज की तीन लड़कियों समेत पांच छात्रों की डूबकर मौत हो गई। सतानूर पुलिस ने कहा कि कुल 12 छात्र बेंगलुरू से स्विमिंग के लिए मेकेदातु आए थे। स्विमिंग करते वक्त छात्र भंवर में फंस गए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बाकी बचे सात छात्र अपने दोस्तों के डूबने के बाद वहां से भाग गए।