Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

गुजरात के वलसाड में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से 5 लोग घायल

गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल का एक ढांचा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। ये घटना औरंग नदी पर बने पुल की मुख्य बीम (गर्डर) को समतल करने के दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि मलबे में दबे पांच मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग ने मलबा हटा दिया और घटना की जांच की जाएगी। वलसाड के जिलाधिकारी भव्य वर्मा ने बताया कि घायल हुए पांच लोगों में से चार की हालत स्थिर है, जबकि एक को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, "ये दुर्घटना गर्डर के लिए जमीनी स्तर पर भार संतुलन का काम करते समय हुई, जो स्लैब डालने से पहले किया जाता है। सड़क और भवन विभाग विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के सटीक कारण पता लगाएगा।" पुल का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसके लिए दो साल पहले मंजूरी दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसके एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।