Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जांजगीर चांपा में कुएं के अंदर जहरीली गैस से पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं के अंदर जहरीली गैस की वजह से पांच लोगों की मौत हुई।

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव की है। पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्रा के रूप में की गई है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक जायसवाल कुएं में गिरने के बाद लकड़ी की पट्टी निकालने के लिए उसमें उतरे। 

उन्होंने बताया कि जब वे बेहोश हो गया, तो उसके परिवार के सदस्य ने मदद के लिए चिल्लाया, जिसके बाद पटेल परिवार के तीन बाकी लोग कुएं में उतरे।

अधिकारी ने कहा, जब चारों बाहर नहीं आए तो चंद्रा कुएं में उतर गया लेकिन वे भी बेहोश हो गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

शुक्ला ने कहा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को कुएं से शव निकालने के लिए लगाया गया है।