Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

सेलम के पास यरकौड घाट रोड पर बस गिरने से पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु के सेलम के पास यरकौड घाट रोड पर 11वें हेयरपिन मोड़ पर एक प्राइवेट बस के गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस और गांव वाले मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे मुसाफिरों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उन्हें  इलाज के लिए सलेम के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

सेलम जाने वाली बस घाट रोड से नीचे उतर रही थी, तभी 11वें हेयरपिन मोड़ पर अचानक ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और बस घाट रोड से नीचे गिर गई।