Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Madhya Pradesh: भोपाल में मिनी मैराथन का आयोजन, जमकर दौड़े फिटनेस प्रेमी

भोपाल में रविवार सुबह निजी मीडिया हाउस की ओर से आयोजित मैराथन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन को फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने शहर के तात्या टोपे स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई। 

मैराथन का उद्देश्य शारीरिक रूप से फिट रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा। फिटनेस के प्रति जागरुक रहने वाले लोग इसमें पूरी शिद्दत से शिरकत करते हैं। मैराथन को कुल चार कैटेगरी 42, 21, 10 और छह किलोमीटर में बांटा गया। लोगों को उनकी शारीरिक क्षमताओं और पसंद के आधार पर कैटेगरी चुनने की छूट थी।