Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

कोलकाता के हावड़ा में पुलिस अधिकारी पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

हावड़ा में बीती रात गोलीबारी की एक घटना में हुगली जिले के चंडीतला थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) जयंत पाल घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हावड़ा के घोष पाड़ा पेट्रोल पंप के सामने घटी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल जयंत पाल को हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयंत पाल के हाथ में गोली लगी है। मौके से एक गोली का खोल बरामद किया गया है। घटना के समय उनके साथ एक महिला भी मौजूद थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक कार भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस इस गोलीकांड के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल पर हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायल अधिकारी जयंत पाल से अस्पताल में पूछताछ की जा रही है, वहीं उस महिला से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जयंत पाल और उक्त महिला के बीच क्या संबंध था और वे उस समय वहां क्यों मौजूद थे। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस कोई ठोस बयान देने से बच रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।