Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

टोंक शहर में गोलीबारी, दो युवक घायल

राजस्थान के टोंक में गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। गोलीबारी की वारदात बहिर इलाके में हुई। फिलहाल, घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल की पीठ से तीन-चार गोलियां निकाली हैं। आगे की जानकारी एक्स-रे के बाद सामने आएगी। दोनों घायलों की हालत स्थिर है।

घायल ने ये दावा किया कि जब वो मस्जिद से नमाज पढ़कर निकला तो हमलावरों ने उसे पीछे से गोली मार दी।