Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में संतर रोड पर एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। शोरूम में आग लगने से उसमें रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। जहां दमकल ने दुकान से निकल रही आग पर काबू पाया।

पीड़ित दुकानदार अनिल त्यागी ने बताया कि रात को वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह के पहर उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जिस पर स्थानीय लोगों के साथ पीड़ित मौके पर पहुंचा। जहां संतर रोड स्थित उसकी दुकान से आग निकल रही थी। पीड़ित ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद निहालगंज थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जहां दुकान के नीचे के हिस्से में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए।

पीड़ित ने बताया कि दुकान में प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही हैं। वहीं घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। आग लगने के बाद पीड़ित दुकानदार द्वारा नुकसान हुए माल की कीमत आंकी जा रही है।