Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

बूंदी के शहनाई मैरिज गार्डन में लगी आग, 75 साल के बुजुर्ग की मौत

राजस्थान के बूंदी में नैनवां रोड पर शहनाई मैरिज गार्डन के एक टेंट में आग लग गई, जिससे 75 साल के बुजुर्ग लाल मोहम्मद की मौत हो गई है। आग पिछली दीवार पर लगे एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह लगी, जहां टेंट लगाए गए थे। उन्ही में से एक टेंट में एक बुजुर्ग सो रहे थे। आग लगने के बाद वो टेंट से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग की पोती की शादी के लिए टोडारायसिंह से बारात आई थी और शादी आज शाम को होनी थी। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।