Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

लखनऊ में तीन मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग, तीन दमकलकर्मी घायल

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीन मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई और यह तेजी से बगल के फोटो फ्रेम गोदाम तक फैल गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अंकुश मित्तल ने पुष्टि की कि सेक्टर-के, उस्मानपुर क्षेत्र से शाम लगभग साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सीएफओ के मुताबिक दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बचाव अभियान के दौरान गोदाम की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे तीन दमकलकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर बीकेटी, इंदिरानगर और हजरतगंज दमकल केंद्रों से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग दो घंटे के निरंतर प्रयास के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

सीएफओ अंकुश मित्तल ने कहा, ‘‘ हमारा तत्काल ध्यान आग बुझाने और यह सुनिश्चित करने पर था कि कोई जान न जाए। बीकेटी और इंदिरानगर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।’’