Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

Rajasthan Budget 2024: जयपुर मेट्रो के लिए नए रूट की मंजूरी, 70 हजार नौकरियां, किसानों को मिलेगा बोनस

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं की है. जानकारी के लिए बता दें कि 2003 के बाद से मुख्यमंत्री ही राज्य का बजट पेश किया करते थे. अब 22 साल बाद राजस्थान में किसी वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है. दीया कुमारी ने बजट भाषण में गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिना प्लानिंग के एक के बाद एक कार्यक्रम लॉन्च किए, जिसकी वजह से पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्जदार हो गए हैं.  

बजट पेश करते हुए दीया कुमारी ने भाषण में कहा कि युवाओं को रेजगार देने के लिए हम आगामी दिनों में 70 हजार भर्तियां निकाली जाएगी. राजस्थान के 5 लाख घरों में सोलर प्लांट भी लगाए जाने की घोषणा की गई. दीया कुमारी ने कहा कि सड़कों के विकास के लिए 1500 करोंड़ रूपए का प्रावधान भी किया जा रहा है. गेंहू में एमएसपी (MSP) से अलग 125 रूपए का बोनस मिलेगा. 25 लाख परिवारों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाएंगे. पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद को 6 हजार से बढाकर 8 हजार कर दिया गया है. 

जयपुर में मेट्रो के नए रूट को मंजूरी
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जयपुर मेट्रो के विस्तार की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि नए रूट के लिए डीपीआर को मंजूरी दी गई है. सीतापुर से विद्यानगर के बीच का रूट भी फाइनल किया गया. जोधपुर, जयपुर और कोटा में इलेक्ट्रिक बसों के चलाए जाने की भी घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि 5 लाख से ज्यादा घरों में सोलन पैनल लगाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा.

बजट में और किसे क्या मिला?
1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1800 करोड रुपए का प्रावधान. पेंशन 1000 से बढ़कर 1150 रुपए की जाएगी. 100 रुपये महीना प्रीमियम देने पर 60 साल की आयु के बाद 2000 महीना पेंशन मिलेगी.
2. पेंशनधारक को घर से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने की व्यवस्था की जाएगी.
3. वर्तमान में बुजुर्गों को दी जा रही 30 फीसदी किराए की छूट को 50 फीसदी करने का प्रस्‍ताव.
4. गरीब परिवारों को अभी 450 में सिलिंडर दिया जा रहा है. इससे 73 लाख परिवार राहत में हैं.
5. अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से अब 600 ग्राम भोजन दिया जाएगा.
6. राजकीय सहायता राशि प्रति थाली 17 से बढ़ाकर 22 रुपए कर दी गई है.