Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

सुबह-शाम हो रहा हल्की ठंड का एहसास

उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में दिन के समय ठंडी हवा चलने से ठंड का एहसास हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि, प्रदेशभर में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड महसूस होगी।


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पांच नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, दून के शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 और न्यूनतम तीन डिग्री के इजाफे के साथ 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।