Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Rajasthan: तोप दाग कर सहरी और इफ्तार के वक्त का संदेश, एक महिला निभा रही है सदियों पुरानी परंपरा

राजस्थान के अजमेर में एक पहाड़ी की चोटी से रमजान के दौरान एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। शाम को तोप दागने की आवाज सुनने के बाद शहर का मुस्लिम समुदाय इफ्तार करता है। इसके साथ ही दिन भर का रोजा खत्म हो जाता है। 

तोप का गोला दागने की परंपरा सदियों पुरानी है। दिलचस्प बात है कि इस परंपरा का पालन एक महिला करती है। तोप दाग कर अजमेर के मुस्लिम समुदाय को सुबह की सहरी और शाम के इफ्तार का संदेश देने की जिम्मेदारी फौजिया खान पर है। फौजिया खान इस परंपरा का पालन करने वाले परिवार की आठवीं पीढ़ी हैं। उन्होंने पिता से तोप दागना सीखा था। अपनी कौम की सेवा के लिए इस काम से उन्हें फख्र है।

वे फौजिया तोपची के नाम से मशहूर हैं। अब वे परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भतीजे को तोप दागना सिखाने की योजना बना रही हैं। उनके भतीजे की उम्र 10 साल है। अजमेर में रमजान के महीने में सुबह या शाम तोप दागने की आवाज सुनाई दे तो समझ जाईयेगा कि एक महिला सदियों पुरानी पारिवारिक परंपरा निभा रही है।