Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हुई बवाल की घटन के बाद जनपद में लागू धारा 163 हटा ली गई है। लेकिन मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा बरकरार है। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद मार्ग के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

बता दें कि बीते 24 अक्तूबर को शहर की एक मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के दौरान स्टील की बोतल फेंकने और पथराव से बवाल हो गया था। इस कारण पुलिस को बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा था।

उसके बाद तनाव को देखते हुए पूरे जनपद में एनबीएसएस की धारा 163(निषेधाज्ञा) लागू की गई, जिसे वर्तमान में हटा लिया गया है। लेकिन निषेधाज्ञा हटने के बाद भी जिस मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति है, वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां रात और दिन में पुलिस नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए मस्जिद मार्ग पर तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।