Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के निहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।