Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

नबरंगपुर में नक्सलियों और एसओजी टीम की मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

ओडिशा के नबरंगपुर के रायघर पीएस के तहत हाथी गांव की रिजर्व फॉरेस्ट में एक नक्सली ग्रुप और एसओजी टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। जिसकी पहचान करने की कोशिश नबरंगपुर की पुलिस कर रही है।

दरअसल एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि रायघर पीएस के तहत हाथी गांव की रिजर्व फॉरेस्ट में एक नक्सली ग्रुप का कैंप लगा हुआ है। इस सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने जब तलाशी अभियान शुरू किया तो नक्सलियों की तरफ से एसओजी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 मई को ओडिशा में चुनाव है जिसके लिए नबरंगपुर पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण मतदान कराएगी। इसके लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

हालांकि घने जंगल और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर बाकी नक्सली मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। तलाशी के दौरान माओवादी शिविर के सामान के साथ एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया। शव की पहचान की जा रही है। नक्सलियों के कैंप से जो सामान बरामद हुए हैं उनमें एक देशी पिस्तौल , छह आईईडी (टिफिन बम) , चार जिंदा कारतूस, एक बंडल बिजली के तार, 10 बैटरी, एक नक्सलियों की ड्रेस, नक्सली साहित्य शामिल हैं।