Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

बिहार के वैशाली में करंट लगने से आठ कांवड़ियों की मृत्यु

 बिहार के वैशाली में रविवार को एक डीजे ट्रॉली के 11,000 वोल्ट के बिजली का तार छूने के बाद आठ कांवरियों की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। ये हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुआ।

मरने वाले एक कांवड़िये के पिता मीतू पासवान ने कहा कि उन्हें सोते समय फोन आया कि उनका बेटा बिजली की चपेट में आ गया है। उन्होंने देखा कि बेटा मर चुका था।

सभी लोग डीजे ट्रॉली पर सवार होकर अपने गांव के मंदिर में जलाभिषेक करने पहलेजा घाट जा रहे थे। इनमें चार सुल्तानपुर गांव के और चार नगर थाना के जधुआ बढ़ई टोला के रहने वाले थे।

लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को फोन करने के बाद भी तुरंत लाइन नहीं काटी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीएम,एसडीपीओ और भारी संख्या में पुलिस पहुंची।