Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

Maharashtra: रायगढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी एसयूवी, आठ लोगों की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के पांच बजे से छह बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दापोली से सातारा जा रहे थे। वाहन सोमवार सुबह खाई में मिला। उन्होंने बताया कि पीड़ित दापोली के हर्णे से शनिवार रात करीब दो बजे एसयूवी में रवाना हुए थे और जब वे सातारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने रविवार दोपहर में उनकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पीड़ितों की अंतिम ‘लोकेशन’ पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिए पता चली। पुलिस को सोमवार सुबह अंबेनली घाट इलाके में तलाश के दौरान एसयूवी करीब 800 फुट गहरी खाई में दिखाई दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि चालक ने घाट इलाके में वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ और एसयूवी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) और अंश चव्हाण (19) के रूप में की गई है।

इनमें से सात सतारा के रहने वाले थे, जबकि अंश चव्हाण रत्नागिरी का निवासी था।