Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

विकाराबाद में जूट के थैलों से बनाई गई भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति

तेलंगाना में विकाराबाद जिले के तंदूर में माइक्रो आर्टिस्ट ने जूट के थैलों से भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाई है। भगवान गणेश की प्रतिमा यहां दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इसमें भगवान गणेश को शिव तांडव करते हुए दिखाया गया है।

इस मूर्ति को मधुसूदन ने बनाया है। वो पिछले पांच साल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग रूपों में गणेश की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस साल उन्होंने जूट के थैलों का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले मधुसूदन ने अखबार, टिशू पेपर, नारियल के छिलकों और यहां तक कि धान से गणेश की मूर्ति बनाई है। जूट के थैलों से बनी गणेश प्रतिमा तंदूर शहर के काली देवी मंदिर परिसर में रखी गई है। यहां आने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है।