Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

CM की बेटी के खिलाफ ED ने किया मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन, उनके स्वामित्व वाली आईटी कंपनी और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।  ये मामला एक निजी खनिज फर्म के वीणा और उनकी कंपनी को किए गए कथित अवैध भुगतान से संबंधित है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को ये जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है और इसमें शामिल लोगों को तलब किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच इकाई गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के दायर एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने मामला दर्ज किया है। 

ये मामला आयकर विभाग की जांच पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के दौरान वीणा की कंपनी-एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा नहीं दी थी।  कर्नाटक हाई कोर्ट ने पिछले महीने एसएफआईओ की शुरू की गई जांच के खिलाफ एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस की याचिका खारिज कर दी थी।