Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर ईडी की छापेमारी

Chandigarh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई। ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे।

अरोड़ा ने उस समय कहा था कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी। ईडी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक अरोड़ा के परिसरों पर आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले में 2024 में भी छापे मारे थे।

उस समय अरोड़ा राज्यसभा सदस्य थे।