Breaking News

खोदाई के दौरान मनरेगा मजदूरों को मिली चांदी के सिक्कों की हांडी

बिजनौर की धरती प्राचीन सभ्यताओं की निशानियां उगलती रहीं हैं। अब इसी क्रम में गांव करौंदा चौधर में खोदाई करते हुए मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। चांदी के बताए जा रहे इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिन्हें पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा।

शुक्रवार को ग्राम करौंदा चौधर में मनरेगा के तहत कब्रिस्तान की मेड़बंदी का काम चल रहा था। तभी एक मनरेगा मजदूर को खोदाई के दौरान मिट्टी की हांडी मिली। हांडी को खोलने पर उसमें से 15 सिक्के मिले। सिक्के सफेद रंग के है, जिससे इनके चांदी के होने का अनुमान लगाया गया है।