Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

फ्रॉड कॉल को लेकर धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने की अपील

जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर ने जिले वासियों से अपील की है कि डिजीटल अरेस्ट सहित अन्य धोखादड़ी के लिए आने वाले फॉड कॉल से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास ऐसा कोई कॉल आए तो सीधे पैसे भेजने की जगह स्थानीय पुलिस, सायबर थाना से तत्काल संपर्क करें या सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। 

इस प्रकार की सायबर धोखादड़ी करने वाले अनजान नंबरों से आपके बच्चे-बच्चियों एवं निकट परिजनों के अरेस्ट होने की झूठी जानकारी देकर आपको भ्रमित एवं गुमराह कर रुपए ऐंठने की कोशिश करते हैं।

पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि धौलपुर जिले में आमजन के पास अनजान फ्रॉड नंबरों से पुलिस अधिकारी बन कर उनके बच्चे बच्चियों या किसी निकटतम परिजन के पुलिस द्वारा किसी गंभीर मामले में अरेस्ट करने के कॉल आ रहे हैं। इस दौरान जिस बच्चे बच्ची या निकट परिजन के अरेस्ट होने की झूठी बात बोली जाती है वो अगर उस समय घर से बाहर या अन्य किसी शहर में होते हैं तो जिस व्यक्ति के पास कॉल आया है वो एकदम से ऐसी बात सुनकर पेनिक में आ जाते हैं। फ्रॉड करने वाला बस इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उनसे किसी बैंक खाते में पैसे जमा करवा लेते हैं या करवाने की कोशिश करते हैं। जबकि वास्तव में ना तो कॉल करने वाला पुलिस अधिकारी होता है और ना ही जिस व्यक्ति के पास कॉल आया है उसका बच्चा-बच्ची या निकटतम परिजन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया होता है।

एसपी ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए आमजन को ऐसे फ्रॉड कॉल से सावधान रहने एवं तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुछ व्यक्तियों के पास इसी तरह के कॉल आए थे। जिनमें पुलिस अधिकारी की वर्दी के साथ बच्चे के पुलिस केस में फसने एवं निकालने के लिए पैसे की मांग की गई। लेकिन दोनों ही व्यक्तियों की जागरूकता के कारण धोखादड़ी करने वाले अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। सायबर टीम इन नंबरो की जांच पड़ताल कर रही है।