Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Tamil Nadu: श्रीरंगम अरंगनाथर मंदिर में ‘थाई’ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम अरंगनाथर स्वामी मंदिर में मंगलवार को थाई थेरोत्तम (रथ यात्रा) उत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर और आस-पास की सड़कों पर एकत्रित हुए।

श्रीरंगम मंदिर जिसे ‘भूलोग वैकुंठम’ के नाम से जाना जाता है और 108 वैष्णव दिव्य देशमों में सर्वोच्च स्थान रखता है। ये वार्षिक थाई थेर उत्सव हर साल आयोजित किया जाता है। इस उत्सव को भूपति थिरुनाल के नाम से भी जाना जाता है।

दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत 23 जनवरी को पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई। उत्सव के दौरान भगवान नामपेरुमल को प्रतिदिन सुबह और शाम अलग-अलग वाहनों पर मंदिर के गर्भगृह से जुलूस के रूप में निकाला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

उत्सव का मुख्य आकर्षण थाई थेर जुलूस रहा। श्रद्धालुओं ने 'रंगा रंगा गोविंदा' के जयघोष के साथ रथ को खींचा। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।