Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु के कई इलाकों में घने कोहरे से यातायात पर पड़ा असर

तमिलनाडु के चेन्नई, करूर, मयिलादुथुराई और तंजावुर जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा देखा गया। इसकी वजह से बसों, दोपहिया वाहनों, कारों की आवाजाही पर असर पड़ा और कई फ्लाइटें लेट हो गईं। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को कम दिखाई दे रहा था और वे हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे थे।

कतर की राजधानी दोहा से 322 यात्रियों को लेकर आया एक विमान चेन्नई में नहीं उतर सका और उसे बेंगलुरू डाइवर्ट कर दिया गया। कोयंबटूर, पुणे और कुआलालंपुर सहित दस से ज्यादा उड़ानें लंबे समय तक चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरने के बिना आसमान में चक्कर लगाती रहीं।

इसी तरह चेन्नई से त्रिची, कोच्चि और दिल्ली के लिए जाने वाली दस से ज्यादा उड़ानें देरी से उड़ीं। फरवरी के महीने में तमिलनाडु में इस तरह का घना कोहरा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता।