Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

तमिलनाडु शराब कांड के खिलाफ डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के सलेम में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन (डीवाईएफआई) ने शराब कांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए. सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को बताया कि तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

मृतकों में तीन महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। उन्होंने पुडुचेरी में इलाज करा रहे लोगों से मिलने के कहा कि मृतकों में से 25 की मौत कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल में, तीन की पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर में, 16 की सलेम सरकारी मेडिकल कॉलेज में और चार की विल्लुपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है।