Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मथुरा रोड पर घायल अवस्था में मिले अज्ञात शख्स की अस्पताल में मौत

मथुरा रोड के डिवाइडर पर घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की नई दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को मथुरा रोड पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि ये पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि व्यक्ति दुर्घटना में घायल हुआ था या फिर यह कोई साजिश थी।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा, "मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।" उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान की कोशिश जारी हैं।