Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे धर्मनगरी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पर ध्यान भी लगाया।

इस दौरान आप के प्रदेश संगठन मंत्री ने उन्हें देवप्रयाग संगम से लाया जल भी भेंट किया। मनीष सिसोदिया शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार की पूजा के बाद तीर्थपुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने केदारनाथ धाम में यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।