Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मुंबई होर्डिंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा

मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के मामले में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 घायल हैं। 

मुंबई में धूल भरी आंधी और बेमौसम तेज बारिश के दौरान घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया। सुबह से छेदा नगर के पेट्रोल पंप पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 35 का इलाज चल रहा है, जबकि उनमें से एक की हालत गंभीर है।

आठ घायलों का तीन निजी और नगर निगम संचालित अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घटनास्थल का दौरा किया और मुंबई शहर में सभी होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने होर्डिंग हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया।