Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जामनगर में वेफर पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

 गुजरात के जामनगर के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया कि आलू वेफर्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला है, जिसके बाद नगर निगम ने जांच के आदेश दिए हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई के एक निवासी को ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई गई आइसक्रीम में इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला था।

जामनगर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए उस बैच के वेफर पैकेट के नमूने एकत्र किए जाएंगे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डी. बी. परमार ने बताया, "जैस्मीन पटेल नाम के व्यक्ति ने हमें बताया कि बालाजी वेफर्स के क्रंचेक्स के पैकेट में एक मरा हुआ मेंढक मिला है। हम उस दुकान पर गए जहां से कल रात इसे खरीदा गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि पैकेट में सच में सड़ा हुआ मेंढक था।"

"नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, हम जांच के लिए वेफर पैकेटों के इस बैच के नमूने जमा करेंगे।" पुष्कर धाम सोसायटी के निवासी पटेल ने दावा किया कि उनकी चार साल की भतीजी ने मंगलवार शाम को पास की दुकान से ये पैकेट खरीदा था।

उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी और उनकी नौ महीने की बेटी ने पैकेट से कुछ वेफर्स खाए, इसके बाद उनकी भतीजी ने पैकेट में मरा हुआ मेंढक देखा।