Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

MP News: उज्जैन के गोपाल मंदिर में 'हरि-हर मिलन', देखने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

MP News: मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में मंगलवार को वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर हरि यानी भगवान विष्णु और हर यानी भगवान शिव का दिव्य मिलन देखा गया। 'हरि-हर मिलन' देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मध्य रात्रि से ही शहर के गोपाल मंदिर में इकट्ठा हुए। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव अपने वाहन पर सवार होकर भगवान विष्णु को सृष्टि संचालन का भार सौंपने के लिए मंदिर पहुंचते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक चातुर्मास में यानी चार महीनों तक भगवान विष्णु पाताल लोक में योगनिद्रा में लीन रहते हैं और इस दौरान भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। वहीं जब चातुर्मास के खत्म होने के बाद भगवान श्री हरि योगनिद्रा से जागते हैं, तो इस मौके पर भगवान महादेव उन्हें दोबारा सृष्टि का संचालन सौंप देते हैं। यही हरि-हर मिलन है।

यह मौक खास है। इसलिए श्रद्धालु इसे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। श्रद्धालुओं का मानना ​​है कि हरि-हर मिलन नकारात्मकता का नाश करता है और दुनिया को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देता है।