Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोरीगांव में नदियों के उफान से फसलें बर्बाद, संकट में किसान

असम के मोरीगांव के बखर बोरी, ढेकीफला, चिकाबोरी और बोवाल गुरी इलाकों में कोपिली और कोलोंग नदियों के उफान ने फसलों को नष्ट कर दिया है।

बोरो चावल की फसल तैयार होने से ठीक पहले आई बाढ़ के पानी ने पके हुए चावल के खेतों को जलमग्न कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं।

किसान प्रबेन ने कहा कि पांच बीघे में तीन बीघे की जमीन पानी में डूब चुकी है। दो बीघे पर किसी तरह खेती हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि असम में बाढ़ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 10 जिलों के छह लाख से अधिक लोग पानी से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

हैलाकांडी होजाई, मोरीगांव, करीमगंज, नागांव, कछार, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग पश्चिम और दीमा हसाओ जिलों में कुल 6,01,642 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 28 मई से बाढ़ और तूफान में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।