Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

ज्ञानवापी मामले पर सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कोर्ट का फैसला मील का पत्थर साबित होगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि ज्ञानवापी मामले में वाराणसी अदालत का आदेश मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भावनात्मक रूप से ये हिंदुओं के लिए अहम दिन है। वाराणसी जिला अदालत ने पुजारी को ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में हिंदू देवताओं की पूजा करने का अधिकार दिया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण किया था। एमपी के सीएम यादव ने उज्जैन में संवाददाताओं से कहा कि ये खुशी की बात है। ज्ञानवापी मामले में वाराणसी अदालत का आदेश एक मील का पत्थर साबित होगा। 

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए वाराणसी से बेहतर कोई जगह नहीं है। भावनात्मक रूप से ये हिंदुओं के लिए बड़ा महत्व का दिन है। वाराणसी जिला अदालत ने पिछले साल 21 जुलाई को एएसआई को सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था, जिसमें खुदाई भी शामिल है।