Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

मध्यप्रदेश में पुलिस ने अवैध बूचड़खानों पर मारा छापा, 11 अतिक्रमण वाले मकान हुए ध्वस्त

मध्य प्रदेश के मंडला में शनिवार को पुलिस ने अवैध बूचड़खानों पर छापा मारा। इसके साथ ही अतिक्रमण की गई जमीन पर बने 11 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। 

भैंसवाही गांव में गौमांस तस्करी का नेटवर्क पकड़ा गया और गायों से भरे दो ट्रक बरामद किए गए। मंडला के एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस एरिया में अवैध तरीके से गौ वंश का वध हो रहा है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।