Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

धोने विधानसभा सीट पर YSRCP और TDP के बीच मुकाबला

आंध्र प्रदेश की धोने विधानसभा सीट सियासी अखाड़ा बन चुकी है। नंदयाल जिले की धोने विधानसभा सीट पर वाईएसआरसी के बुग्गना राजेंद्रनाथ रेड्डी और टीडीपी के कोटला जयसूर्या प्रकाश रेड्डी आमने-सामने हैं।

मौजूदा विधायक और राज्य के वित्त मंत्री बुग्गना रेड्डी तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री कोटला जयसूर्या प्रकाश रेड्डी की कोशिश धोने विधानसभा सीट पर कब्जा करने की है। दोनों ही उम्मीदवार जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं।  

बुग्गना रेड्डी, वाईएसआरसी के विकास के एजेंडे के बूते चुनाव जीतने की कोशिश में हैं, वहीं, कोटला जयसूर्या प्रकाश रेड्डी को परिवारिक विरासत और पिछले चुनाव में मिली जीत का भरोसा है।

आंध्र प्रदेश की धोने विधानसभा सीट राजनैतिक लिहाज से काफी अहम है। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का राजनैतिक करियर भी इसी सीट से जुड़ा था। 
 
हालांकि, इस इलाके के लोगों की कुछ दिक्कतें भी हैं। उन्हें पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीटों पर एक साथ 13 मई को वोटिंग होगी।