Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू, नई वेबसाइट भी लांच

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सोशल मीडिया विभाग ने नई वेबसाइट की लाॅन्चिंग कर डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया। माहरा ने कहा, आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह कदम डिजिटल युग में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूरा उपयोग करें और कांग्रेस के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा, अभियान के पहले चरण में एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है और आने वाले महीनों में इसे 10 लाख तक बढ़ाया जाएगा।