Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कांग्रेस समर्थकों ने अमेठी में लगाए रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस समर्थकों ने सड़कों पर रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाकर उन्हें 18वीं लोकसभा के चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की मांग की। पार्टी समर्थकों ने अमेठी और गौरीगंज के कांग्रेस कार्यालय पर भी डेरा डाल लिया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू सिंह रघुवंशी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के जीजा हैं और उन्हें यहां से जरूर चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं, अमेठी में कुछ लोगों ने कहा कि वे देश में बढ़ती महंगाई से काफी परेशान हैं। लोगों ने कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा चुनाव में खड़े होते हैं तो वे उनका पूरा समर्थन करेंगे। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अमेठी सीट से किसी को मैदान में नहीं उतारा है। बीजेपी ने फिर से इस सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को खड़ा किया है। अमेठी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।