Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, नाना पटोले के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

पुणे: राम मंदिर को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह वो लोग हैं जिन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व और राम सेतु पर सवाल उठाया था। इन्होंने जानबुझकर राम मंदिर के मुद्दे को अटकाया, भटकाया और लटकाया।

राम मंदिर का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और उन लोगों को जाता है जिन्होंने 495 साल राम मंदिर के निर्माण का प्रयास किया। कांग्रेस ने कुछ किया ही नहीं, उन्होंने पहले भी विरोध किया था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को भी ठुकराया था।"