Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

बिहारी लड़के के प्यार में पड़ी चीनी लड़की, पहुंच गई खगड़िया

चीन की एक लड़की बिहार के लड़के के प्यार में पड़कर यहां तक चली आई। इतना ही नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हिंदू रीतिरिवाजों के हिसाब से शादी तक रचा ली। इसका वीडियो इन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि प्यार में पड़कर चीन की युवती बिहार के खगड़िया में पहुंच गई। चीनी युवती का नाम लुइ डेन बताया बताया जा रहा है। उसे खगड़िया के राजीव कुमार से प्यार हो गया था। जानकारी के मुताबिक, राजीव पढ़ाई करने चीन गए थे, उसी दौरान वहां उनकी मुलाकात लुई से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ गया और बात शादी तक पहुंच गई।

दोनों की शादी तो हो गई लेकिन लुई के घरवाले इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। कहा जा रहा है कि उन्हें वीजा नहीं मिल पाया था। हालांकि, इस शादी में कई लोग पहुंचे। वायरल वीडियो में लोगों का हुजूम आप देख सकते हैं। बताया जाता है कि रजीव चीन में जिस कॉलेज में पढ़ाई करते थे, वहां लुइ भी पढ़ाई करती थीं।