Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका

राज्य अधीन विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।  मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम के किसी भी विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए प्रत्येक चयनित छात्र को 68 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

इस संबंध में राज्य सरकार एवं फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलमेंट ऑफिस (एफसीडीओ), ब्रिटिश हाई कमिशन कार्यालय के बीच हुए समझौते पर बुधवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। राज्य सरकार और एफसीडीओ के बीच छात्रवृत्ति योजना के लिए 14 अगस्त 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। यह शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना यूनाइटेड किंगडम सरकार की वैश्विक छात्रवृत्ति योजना है।