Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारतीय बौद्धिक परंपरा का ध्वज वाहक और दुनिया के मंच पर ‘सनातन धर्म’ को फिर से स्थापित करने वाला बताया।

आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानंद के विचारों ने साबित किया कि हिंदू धर्म मानवता की समग्र प्रगति और कल्याण के लिए सर्वोच्च मार्गदर्शक है। इस ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर, आइए हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए अपने संकल्प को मजबूत करें।”

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, “गर्व से कहो, हम हिंदू हैं”।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को तत्कालीन कलकत्ता में हुआ था। उनके नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।