Breaking News

गुजरात में बड़ा सड़क हादसा: राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल     |   WB: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, घर में अवैध निर्माण का नोटिस दिया था     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे     |   J-K: तकनीकी खराबी के कारण केबल कार में फंसे टूरिस्ट, सैकड़ों लोगों को बचाया गया     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार     |  

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में किया योग

मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के होमगार्ड ग्राउंड में एकीकृत योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य परमार्थ देव मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों और पुलिस वालों ने भी योग किया।

उज्जैन में योग शिविर में भाग लेने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, "आज यहां योग शिविर का आयोजन किया गया है जो निःशुल्क है और योग हमारे जीवन की दिशा बदल देता है। सही मायने में योग का मार्ग ही सर्वोत्तम है। हमारे शरीर की 'साधना' के लिए योग की अच्छा है। मेरी ओर से सभी को बधाई।"

बता दें कि, गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को राजधानी के लाल परेड मैदान पर 7 हजार 721 आचार्यों तथा बटुकों ने एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता के तीसरे अध्याय कर्मयोग का सामूहिक रूप से सस्वर पाठ किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुए इस भव्य आयोजन ने सामूहिक गीता पाठ का विश्व कीर्तिमान बनाया, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित गिनीज बुक के एजुकेटर विश्वनाथ ने इस आयोजन के विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा की एवं मुख्यमंत्री को प्रमाण-पत्र सौंपा था।

राजधानी भोपाल में आयोजित गीता महोत्सव के अवसर पर मिली इस उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा था कि श्रीमद्भगवद्गीता से जीवन सूत्र तलाशने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए सभी देशों के लोग लालायित हैं।