Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद के दौरे पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के दो दिन के दौरे पर हैं। बनर्जी सोमवार को जिला मुख्यालय बरहामपुर के दौरा पर हैं। मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री का समशेरगंज जाने और वहां दंगा पीड़ितों से मिलने का भी कार्यक्रम है। मुर्शिदाबाद जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान वह हिंसा पीड़ितों से मिलेंगी। वह पीड़ितों के परिजनों को राहत धनराशि का चेक भी सौंपेंगी। वह उन लोगों को भी ‘बांग्लार बारी’ योजना के तहत चेक सौंपेंगी जिनके घर दंगों में क्षतिग्रस्त हो गए।

पीड़ितों से मुलाकात के बाद बनर्जी का सुति स्थित छाबघाटी केडी विद्यालय के मैदान में आयोजित प्रशासनिक बैठक में शिरकत करने का भी कार्यक्रम है।‘प्रशासनिक बैठक में वह मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद जिले के लिए 703 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी।