Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

छत्तीसगढ़: कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान बिजली का झटका लगने से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्शकों के लिए लगाए गए एक टेंट के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। यह घटना शनिवार रात को बड़ेराजपुर विकास खंड के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान हुई। अचानक आए तूफान के कारण 11 केवी की बिजली की लाइन मैदान पर लगाए गए टेंट के लोहे के खंभे से छू गई, जिसके कारण कई दर्शकों को बिजली का झटका लगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने छह घायलों को विश्रामपुरी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आधुनिक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोरी के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।